HSSC की तैयारी तरीके से - विजयनगर साम्राज्य


टॉपिक 3 - विजयनगर साम्राज्य (लगभग 14वीं से 16वीं सदी तक )



 इस सीरीज में हम NCERT के पाठ्यक्र्म  पर आधरित  TOPICWISE सवाल - जवाबों  का अध्ययन करेंगे। 
 वर्तमान सीरीज HSSC के नए ट्रेंड के अनुसार DESIGN की जाएगी। इस सीरीज में NCERT के SYLLABUS में से व HSSC सवाल पूछने के बदले हुए TREND के अनुसार सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।




कुछ महत्वपुर्ण बिंदु :-

1. विजयनगर अथवा "विजय का शहर" साम्राज्य की स्थापना 14वीं शताब्दी में की गयी थी। 
2. यह कृष्णा तुंगभद्रा दोआब क्षेत्र में  स्थित था।  इसके प्रमुख शासक कृष्ण देव राय (शासनकाल 1509 से 1529ई.) थे। 3. हम्पी के भग्नावशेष 1800ई. में एक अभियंता तथा पुराविद कर्नल कॉलिन मेकेंजी द्वारा प्रकाश में लाये गए थे। मेकेंजी, जो ईस्ट इंडिया कंपनी में कार्यरत थे, ने इस स्थान का पहला सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया था। 
4. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना दो भाइयों - हरिहर और बुक्का द्वारा 1336ई. में की गयी थी। 
5. विजयनगर साम्राज्य के शासक अपने आप के "राय" कहते थे। 
6. विजयनगर  शासको के दक्कन के सुल्तान तथा उड़ीसा के गजपति शासको के साथ संघर्ष हुए। 
7. इस काल में शासक अश्व सेना के घोड़ो के लिए अरब व्यापारीयों पर निर्भर थे। 
8. विजयनगर मसलों, वस्त्रों तथा रत्नों के बाज़ारों के लिए प्रसिद्ध था। व्यापार से प्राप्त राजस्व राज्य की समृद्धि में महत्वपुर्ण योगदान देता था। 
9. विजयनगर पर संगम, सुलुव, तुलुव व अरविदु वंशो ने शासन किया। विजयनगर के सर्वाधिक प्रसिद्ध राजा कृष्णदेव राय "तुलुव वंश" से सम्बंधित थे। इनके शासन की चारित्रिक विषेशता विस्तार और सुदृढ़ीकरण थी। इन्होने शासनकाल के विषय में अमुक्तमलयद नामक तेलुगु भाषा में एक कृति लिखी। 
10. विजयनगर शहर की विशाल किलेबंदी की गयी थी। अब्दुल रज्जाक के अनुसार इसे सात दीवारों से घेरा गया था। इनसे शहर, कृषि छेत्र तथा जंगल को भी घेरा गया था। 
11. कुँए, बरसात के पानी वाले जलाशय तथा मंदिरों के जलाशय आदि संभवत: सामान्य नगर निवासियों के लिए पानी के स्त्रोत का कार्य करते थे। 
12. "नायक" सेना प्रमुख थे। उनके पास सस्त्र समर्थक सैनिक होते थे। "अमर नायक" सेना के सैनिक कमांडर होते थे। 
13. विजयनगर में दो प्रशिद्ध मंदिर "विरुपाक्ष मंदिर" एवं "विट्टल मंदिर" थे। "हाजरा राम मंदिर" विजयनगर के राजकीय केंद्र में स्थित है। 
14. दक्षिण के मंदिरों के ऊँचे द्वारों को "गोपुरम" कहा जाता है। 
15. राजकीय केंद्र में सबसे सुंदर भवनों में से "लोटस महल" एक है। 
16. सबसे प्रभावशाली दो मंच है - "सभा मंडप" और "महानवमीं डिब्बा" (महानवमी डिब्बा एक विशालकाय मंच है जो लगभग 11000 वर्ग फीट के आधार से 40 फ़ीट की ऊंचाई तक जाता है। ) 
17. शहरी केंद्र -  शहरी केंद्र की सड़कों पर लोगों के आवासों के काम साक्ष्य मिले है। पुरातत्वविदों को कुछ स्थानों में परिस्कृत चीनी मिट्टी मिली है। उनका सुझाव है की यहाँ पर अमीर व्यापारी रहते होंगे। 
18.पुर्तगाली यात्री बारबोसा के अनुसार सामान्य लोगो के आवास छप्पर के है पर फिर भी सुदृढ़ है, व्यवसाय के आधार पर कई खुले स्थानों वाली लम्बी गलियों में वयवस्थित है। 

19. जल सम्पदा -

तुंगभद्रा  नदी उतर -पूर्व दिशा में बहती है। विजयनगर की भौगोलिक स्थिति के विषय में सबसे चौंकाने वाला तथ्य इस नदी द्वारा निर्मित प्राकर्तिक कुंड है। शहर के चारों ओर ग्रेनाइट की पहाड़ियाँ है जो करधनी का निर्माण करती प्रतीत होती है। 
कमलपुरम जलशय एक महत्वपुर्ण हौज है जिसका निर्माण 15वीं शताब्दी के आरम्भिक वर्षो में हुआ। इसे नहर के माध्यम से राजकीय केंद्र तक भी ले जाया जाता था। 
हिरिया नहर महत्वपुर्ण जल सम्पदाओं में से एक है जिसे भग्नावषो के बीच देखा जा सकता है। 
20. राक्षिसी - तांगड़ी (तालिकोट) का युद्ध 1565 ई. में विजयनगर की सेना प्रधानमंत्री रामराय के नेतृत्व में युद्ध में उत्तरी जहाँ उसे बीजापुर, गोलकुंडा एवं अहमदनगर की संयुक्त सेनाओं द्वारा शिकस्त मिली। 
21.  विजयनगर साम्राज्य में आने वाले प्रमुख यात्री 
             यात्री                                                                     देश 
      1. अब्दुर रज्जाक                                                          फ़ारस
      2. निकोलो कोंति                                                          इटली 
      3. डोमिंगो पेस                                                             पुर्तगाल 
      4. फर्नाओ नूनिज                                                         पुर्तगाल 
      5. बारबोसा                                                                पुर्तगाल 
      6. निकितन                                                                 रूस  


सवाल -जवाब:-

1. विजयनगर के शासकों ने शक्तिशाली सेना रखी ताकि -

     

     

     

     

The answer is (A)

2. विजयनगर और दक्कन सल्तनतों के बीच लगातार संघर्ष के कारण थे ?

     

     

     

     

The answer is (B)

3. अमर नायक निम्न में से कौन - सा कार्य नहीं करते थे ?

     

     

     

     

The answer is (D)

4.कृष्णदेव राय द्वारा लिखित कृति थी ?

     

     

     

     

The answer is (B)

5. विजयनगर साम्राज्य पर कितने वंशो का शासन रहा ?

     

     

     

     

The answer is (C)

6. विजयनगर के शासकों ने कृषि को प्रोतसाहित किया -

     

     

     

     

The answer is (B)

7. कृष्णदेव राय के संबंध में निम्न में से कौन - सा कथन असत्य है ?

     

     

     

     

The answer is (D)

8. विजयनगर के सामान्य लोगो के आवासो का विवरण किसने दिया था ?

     

     

     

     

The answer is (C)

9. कृष्णदेव राय का विवरण किसने दिया था ?

     

     

     

     

The answer is (C)

10. विजयनगर के बाज़ार में बिकने वाले मांस का विवरण किसने दिया ?

     

     

     

     

The answer is (B)

Post a Comment

1 Comments

Comment for your query